आज़मनगर: आजमनगर पंचायत में पटाखे से घर में लगी आग, स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर पाया काबू
आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के आजमनगर पंचायत में रविवार को देर रात 11:00 बजे पटाख़ा से एक घर में आग लग गई। इस आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वही बताया जाता है कि शमी अहमद के घर आग लग गई थी।