कैराना: कांधला के मोहल्ला खैल निवासी युवक ने एक व्यक्ति पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी का लगाया आरोप
कांधला कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी असलम नामक युवक ने थाने में शिकायत की है। बताया है कि कुछ समय पूर्व एक व्यक्ति ने उसे 95000 रुपये ब्याज पर लिए थे। कुछ समय तक उसे ब्याज दिया गया, लेकिन बाद में ब्याज देना बंद कर दिया और मूल रकम लौटाने से भी इंकार कर दिया। आरोप है कि व्यक्ति द्वारा रुपए मांगने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई है।