हसनपुर: नाग पंचमी पर श्री झारखंड महादेव शिवाला मंदिर में शेषनाग भगवान की पूजा की गई
हसनपुर मंगलवार को नाग पंचमी के पावन अवसर पर हसनपुर नगर में स्थित श्री झारखंड महादेव शिवाला मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। विशेष रूप से मंदिर परिसर में स्थापित शेषनाग भगवान की भव्य मूर्ति के समक्ष महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी।