डुमरी: झारखंड ग्रामीण बैंक की महिला कर्मी पर 11 आदिवासियों से सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप
Dumri, Gumla | Oct 31, 2026 डुमरी प्रखंड में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने के नाम पर गरीब आदिवासी परिवारों से ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि झारखंड ग्रामीण बैंक में कार्यरत बताई जा रही महिला कर्मी पूर्णिमा मिंज ने तीन गांवों के ग्यारह लोगों को बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रति व्यक्ति छह-छह हजार रुपये वसूले हैं। इस तरह कुल छियासठ हजार रुपये लेने