धनौरा: गजरौला के तिगरी मेले में बाइक से पटाखे फोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई
गजरौला। कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में बाइक से पटाखे फोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तिगरी गंगाधाम में अमरोहा के डीएम नितिन गौर ने चेतावनी देते हुए कहा कि मेले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।