नीले ड्रम के बाद अब बक्सा चालू हो गया...
उन्नाव में पति की हत्या कर बक्से में बंद किया शव, CCTV से खुला राज, पत्नी समेत 3 गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हाईवे किनारे बक्से में मिले शव के मामले का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक सोनू की पत्नी नेहा रावत ने पड़ोसी जितेंद्र उर्फ राहुल के साथ मिलकर सिलबट्टे से हमला कर उसकी हत्या की। इसके बाद शव को चादर-कंबल में लपेटकर लोहे के बक्से में बंद किया और लोडर से हाईवे किनारे फेंक दिया। पुलिस ने नेहा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया। हत्या में इस्तेमाल बट्टा, बक्सा और लोडर भी बरामद किए गए हैं।