बीकानेर: आरसीबी की जीत पर कोटगेट में देर रात तक जश्न मनाया गया, एक-दूसरे को दी बधाई
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ऐतिहासिक जीत के बाद बीकानेर के हृदय स्थल कोटगेट पर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखते ही बना। देर रात तक सैकड़ों युवा और खेल प्रेमी कोटगेट क्षेत्र में एकत्रित होकर जीत का जश्न मनाते रहे। समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। आरसीबी के झंडे और