कांके: झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह आयोजित, राज्यपाल शामिल हुए
Kanke, Ranchi | Nov 21, 2025 झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और झारखंड सरकार में शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मौजूद रहे। इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने 673 छात्रों को डिग्री प्रदान की।