कांके: लालपुर समेत कई जगहों पर अड्डेबाजी के खिलाफ अभियान, 203 लोग पकड़े गए
Kanke, Ranchi | Nov 21, 2025 लालपुर सहित कई जगहों पर गुरुवार देर रात करीब 11 बजे अड्डेबाजी के खिलाफ अभियान चलाया गया, इस दौरान 203 लोगों को पकड़ा गया। बता दें कि एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर अड्डेबाजी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे भय मुक्त होकर अड्डेबाजी करने वालों की जानकारी दे।