रमना: रांची में 15 मार्च को क्षत्रिय गौरव एकता मंच का राज्यस्तरीय सम्मेलन, रमना से 150 लोग होंगे शामिल
Ramna, Garhwa | Mar 14, 2026 क्षत्रिय गौरव एकता मंच द्वारा 15 मार्च को रांची में राज्यस्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन में गढ़वा जिले के रमना प्रखंड से भी क्षत्रिय समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। क्षत्रिय गौरव एकता मंच के प्रखंड अध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ विक्की सिंह ने बताया कि रांची में आयोजित इस सम्मेलन में रमना प्रखंड से करीब डेढ़ सौ लोग भाग लेंगे।