उधवा: लालबथान मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन
उधवा प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत लालबथान मैदान में काली पूजा के शुभ अवसर पर सिद्धो-कान्हू एथेन क्लब लालबथान की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया। फाइनल मुकाबला भौंराबांध टीम और होमगार्ड टीम के बीच हुआ।