डोमचांच: नगर क्षेत्र स्थित जी. एस. पब्लिक स्कूल के बारहवीं के छात्र चिराग ने JEE मेंस की परीक्षा में पाई सफलता
डोमचांच। जी. एस. पब्लिक स्कूल के बारहवीं के छात्र चिराग कपूर ने जे.ई.ई. मेंस की प्रतियोगिता परीक्षा में अव्वल अंक लाकर दूसरे चरण के एडवांस परीक्षा में प्रवेश किया। इस मौके पर चिराग के माता-पिता व विद्यालय परिवार में खुशियों की लहर है बतादें की यह परीक्षा बेहद ही मुश्किल भरा होता है। विद्यालय प्रांगण में सभी शिक्षकों ने बधाई दिया है।