कोडरमा: डोमचांच: नगर पंचायत प्रशासक की अध्यक्षता में बिरसा संस्कृतिक भवन कोडरमा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से संबंधित बैठक संपन्न
बुधवार को नगर पंचायत प्रशासक कोडरमा शशि शेखर सुमन की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से संबंधित बैठक का आयोजन बिरसा संस्कृतिक भवन कोडरमा में किया गया। बैठक में मौजूद गठित स्वयं सहायता समूह के सदस्यों,क्षेत्रीय स्तरीय संघो, नगर स्तरीय संघ के 100 प्रतिभागियों को 20 मई 2024 को आवश्यक रूप से मतदान करने एवं मतदान करवाने का निर्देश दिया गया।