कोडरमा: डोमचांच: डीडीसी कार्यालय में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर व युटयुबर्स की बैठक संपन्न
बुधवार को जिला मुख्यालय समाहरणालय स्थित डीडीसी कार्यालय में उप विकास आयुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर व युटयुबर्स के साथ बैठक संपन्न हुई। मौके पर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर सूरज कुमार ,रोशन कुमार, टुनटुन कुमार एवं अजय भुइयां को जिले का सोशल मीडिया आइकॉन बनाया गया ।साथ ही मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने को लेकर दिशा निर्देश दिया गया।