कोडरमा: डोमचांच: जिलेभर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर मतदान के प्रति लोगों को किया गया जागरूक
बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कोडरमा मेघा भारद्वाज के निर्देश पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर जिले भर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया ।इसी क्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों में रंगोली बनाकर एवं गैस सिलेंडर पर स्टीकर चिपकाकर 20 मई को मतदान आवश्यक रूप से करने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।