मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत पीजी कॉलेज निवाड़ी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित
--
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निवाड़ी में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 26 सितंबर 2026 को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. यतेंद्र सिंह, फार्मासिस्ट श्री एजाज अहमद, लैब टेक्नीशियन श्री दीपक रावत तथा ICTC परामर्शदाता श्रीमती अमिता किरण चतुर्वेदी द्वारा विद्यार्थियों एवं महाविद्यालयीन स्टाफ सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई तथा विद्यार्थियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर के दौरान ICTC परामर्शदाता द्वारा विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों, भ्रांतियों तथा समय पर जांच एवं परामर्श के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि एचआईवी/एड्स के संबंध में सही एवं वैज्ञानिक जानकारी प्राप्त करना तथा अनावश्यक भ्रांतियों से बचना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मो. नसीम खान ने स्वास्थ्य शिविर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्रो विनोद कुमार गुप्ता,डॉ. जे.आर. अहिरवार, प्रो. अमित पाण्डेय, एनएसएस जिला समन्वयक प्रो. संतोष राजक, प्रो. शिवकरण प्रजापति, प्रो. महिपाल सिंह, डॉ. प्रदीप अवस्थी, प्रो. उषा त्रिपाठी एवं प्रो. ऋषिकेश राजपूत सहित महाविद्यालय के अधिकारी, एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया।
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #HealthCamp
#JansamparkMP #niwari
4 views | Niwari, Madhya Pradesh | Sep 26, 2026