"सेवा संकल्प अभियान" के तहत शिक्षक समस्या निवारण शिविर आयोजित
--
सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी उन्मेष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आज दिनांक 27 सितंबर को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय निवाड़ी मैं शिक्षक समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में विकासखंड बार दलों के द्वारा शिक्षकों से आवेदन प्राप्त किए गए। पृथ्वीपुर विकासखंड की शिकायतें विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एन के अहिरवार के दल ने तथा निवाड़ी विकासखंड की शिकायतें विकासखंड शिक्षा अधिकारी निवाड़ी श्री अटल बिहारी शर्मा के दल ने प्राप्त की बैठक में संकुल प्राचार्य अपने लिपिकों के साथ उपस्थित रहे।
शिविर में पृथ्वीपुर विकासखंड की 41 तथा निवाड़ी विकासखंड की 25 शिकायत में प्राप्त हुई हैं। शिकायतों का पंजीयन कर उनके निराकरण की कार्यवाही की जा रही है। शिविर में आर डी भदकारिया, राम प्रसाद केवट रविंद्र सिंह तोमर विजय पटेल इत्यादि उपस्थित रहे।
Department of School Education, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #jansamparkMP #niwari
5 views | Niwari, Madhya Pradesh | Sep 27, 2026