छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत रामनगर स्थित मिनी स्टेडियम में देखने को मिला। 10 नवंबर को आयोजित विकासखंड स्तरीय करमा महोत्सव में सूरजपुर ब्लॉक के 15 से अधिक गांवों के नर्तक दलों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे कलाकारों ने जब मांदर और झांझ की गूंज पर कदम थिरकाए, तो पूरा मैदान करमा की धुन पर झूम उठा। सुर, ताल और पारंपरिक लोक नृत्य के इस मनमोहक प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कड़े मुकाबले के बीच जय मां शीतला करमा दल, बसदेई ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पहला स्थान हासिल किया, जबकि गिरवरगंज की टीम दूसरे और नयनपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस महोत्सव में अव्वल रहने वाली शीर्ष दो टीमें बसदेई और गिरवरगंज आज 11 नवंबर (बुधवार) को जिला मुख्यालय सूरजपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अपनी कला का जलवा बिखेरेंगी।
#KarmaMahotsav #Surajpur #ChhattisgarhCulture #FolkDance #KarmaDance #TribalCulture #RamnagarSurajpur #CGCulture #LokKala #FatafatNews