पोलाई कलां में मंगलवार को होली का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। सुबह 10 बजे से शाम तक लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। नगर में विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन किया गया। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाया और मिठाइयां बांटीं। इस अवसर पर नगर में गैर भी निकाली गई। क्षेत्रीय विधायक घनश्याम चंद्रवंशी भी लोगों के बीच पहुंचे।