बांसगांव: भैसहीखुर्द में बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित, पुलिस ने तुरंत कराई बहाली, दो लोगों को बाँसगाँव पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुरुवार को थाना बांसगांव क्षेत्र के ग्राम भैसहीखुर्द में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा खंडित मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत स्थिति संभालते हुए प्रतिमा को पुनः स्थापित कराया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश रहा, लेकिन पुलिस ने समझाकर माहौल शांत कराया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बांसगांव में मुकदमा दर्ज किया गया है।