हरिद्वार: बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे शातिर चोर को रानीपुर पुलिस ने चाकू के साथ किया गिरफ्तार
रानीपुर पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात को टालते हुए शिवलोक स्थित वाटर वर्क्स कॉलोनी के पास से एक शातिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी लविश कुमार के कब्जे से पुलिस को चाकू भी बरामद हुआ। आरोपी लविश कुमार क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था और उसके ऊपर चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। विज्ञप्ति जारी कर रानीपुर पुलिस ने मंगलवार शाम 4 बजे ये जानकारी दी।