गिरिडीह: गिरिडीह पुलिस ने डुमरी-गिरिडीह मार्ग पर शराब तस्करी रैकेट का किया भंडाफोड़, एसपी ने दी जानकारी
गिरिडीह पुलिस ने डुमरी–गिरिडीह पथ पर कार्रवाई करते हुए एक बड़े शराब तस्करी रैकेट का खुलासा किया। बुधवार को साढ़े 3 बजे मामले की पूरी जानकारी एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने पपरवाटांड कार्यालय से दी।बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर पीरटांड़ थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया।