गिरिडीह: वार्ड 20 और 28 के लोगों ने पानी की समस्या को लेकर नगर निगम कार्यालय में किया जोरदार प्रदर्शन
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 और 28 नंबर बस्ती के लोगों ने बुधवार को 11 बजे पानी संकट को लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।बताया गया कि पिछले छह माह से अधिक समय से पेयजल समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों का सब्र आखिर टूट गया।स्थानीय लोगों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुरुष, महिला और बुजुर्ग नगर निगम पहुंचे।