गिरिडीह: अंबाटांड फायरिंग कांड का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार: एसपी डॉ. विमल कुमार ने की प्रेस वार्ता
मुफ्फसिल थाना पुलिस ने अम्बाटांड में हुए फायरिंग कांड का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को पकड़ लिया। इसको लेकर बुधवार को 3 बजे पपरवाटांड कार्यालय में एसपी डॉ विमल कुमार ने प्रेस वार्ता की।बताया गया कि पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपी मो. जाकिर अंसारी सहित पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की।