गिरिडीह: उपायुक्त ने डीसी ऑफिस में एकलव्य आवासीय मॉडल विद्यालय के संचालन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की
उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को 2 बजे डीसी ऑफिस में एकलव्य आवासीय मॉडल विद्यालय के उचित संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विद्यालय की बुनियादी आवश्यकताओं, संसाधनों की उपलब्धता एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण सृजित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।