गिरिडीह: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अम्बाटांड फायरिंग कांड में शामिल 5 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अम्बाटांड में हुए फायरिंग कांड में संलिप्त 5 आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को 3 बजे कोर्ट में पेशी करते हुए जेल भेज दिया। इसके पहले आरोपी का मेडिकल चेकअप सदर अस्पताल में कराया गया। आरोपियों के पास से एक पिस्टल, दो खोखा, एक बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया था।