पैक्सों को आर्थिक रूप से सुदृढ करना सरकार का लक्ष्य
किसान क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए दुर्घटना बीमा योजना शुरू-महाप्रबंधक
पंचकूला, 14 अक्तूबर- केन्द्रिय सहकारी बैंक के महाप्रबध्ंाक श्री यशवीर ंिसंह की अध्धयक्षता रामगढ़ शाखा द्वारा गांव रत्तेवाली में वित्तिय साक्षरता शिविर का आयोजन में किया गया। शिविर में श्रीमती शर्मिष्ठा रानी, विकास अधिकारी, श्री रमेश कुमार, योजना एवं विकास शाखा, श्रीमती चाहत भजनी, सहकारी प्रशिक्षु, श्री राम सिंह, प्रधान पैक्स रामगढ़, श्री रविन्द्र सिंह, शाखा प्रबध्ंाक, शाखा रामगढ़, श्री महिपाल, पैक्स प्रबध्ंाक, पैक्स रामगढ़ और गांव के सरपंच श्री विशाल शर्मा व ग्रामीणों ने भाग लिया।
महाप्रबध्ंाक श्री यशवीर ंिसंह द्वारा ग्रामीणों को बैंक व पैक्स की स्कीमों के बारे में विस्तार से बताया गया, जिसमें मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी व सहकारिता मंत्री श्री अरविन्द कुमार शर्मा के निर्देशानुसार पैक्सों को लाभ में लाने के लिए पैक्स का व्यवसाय विकास योजना बना ली गई है। सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शुरू की गई पहलों के माध्यम से पैक्सों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले की सहकारी संस्थाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में बताया गया कि पंचकूला जिले की 11 पैक्स में से 10 पैक्स पूरी तरह कंप्यूटरीकृत हो चुकी हैं। 10 पैक्स अब ग्रामीण क्षेत्रों में कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में भी कार्य कर रही हैं, जिससे ग्रामीणों को विभिन्न डिजिटल सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। 10 पैक्सों द्वारा प्रधानमंत्री किसान समृद्वि केन्द्र के माध्यम से किसानों के लिए खाद एवं उर्वरक वितरण का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बैंक की सभी 12 शाखाओं में माइक्रो एटीएम की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके माध्यम से किसी भी बैंक का ग्राहक अपने खाते से राशि की निकासी कर सकता है। उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा व्यक्तिगत ऋण, वाहन ऋण, गृह निर्माण ऋण, डेयरी ऋण, संयुक्त देयता समूह ऋण, शिक्षा ऋण तथा कैश क्रेडिट लिमिट सहित विभिन्न ऋण सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
श्री यशवीर ंिसंह, ने बताया कि पैक्स के माध्यम से केसीसी धारकों को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत विशेष सुरक्षा प्रदान की जा रही है। इसके अंतर्गत मात्र 1.90 रूपए प्रति व्यक्ति के अंशदान पर 50,000 रूपए तक का बीमा कवर दिया जा रहा है। इसमें किसान क्रेडिट कार्ड धारक को केवल 0.63 रूपए का अंशदान देना होगा जबकि शेष 1.27 रूपए का अंशदान बैंक द्वारा वहन किया जाएगा।