पीएमडीए द्वारा नियंत्रित क्षेत्र बरवाला में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई, दो फार्महाउस और एक गोदाम ध्वस्त
पंचकूला, 14 अक्तूबर : उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा के मार्गदर्शन में जिला नगर योजनाकार श्री विक्रम कुमार के नेतृत्व में पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (पीएमडीए) द्वारा बरवाला के नियंत्रित क्षेत्र में अवैध निर्माणों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान गांव रेहौर में निर्माणाधीन दो फार्महाउस और गांव बरवाला में एक गोदाम को ध्वस्त किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला नगर योजनाकार श्री विक्रम कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई नियंत्रित क्षेत्र में अनधिकृत निर्माणों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट श्री राकेश कुमार, एसडीओ, एचएसएएमबी, श्री मोहित शर्मा, एफआई, पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण तथा भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
उन्होंने आमजन से अपील की कि नियंत्रित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सक्षम अधिकारी से आवश्यक अनुमति अवश्य प्राप्त करें। बिना अनुमति किए गए निर्माण अवैध माने जाएंगे और उनके विरुद्ध लागू नियमों एवं कानूनों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।