परिहार: मूसलाधार बारिश से परिहार के धान किसानों को राहत, सिंचाई खर्च घटने की उम्मीद
सोमवार को परिहार प्रखंड क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से धान किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश से खेतों में पर्याप्त पानी और नमी पहुंचने से धान की फसल को फायदा मिलने की उम्मीद है। किसान बीरेंद्र साह का कहना है कि अब कई खेतों में तत्काल सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे डीजल पंप से होने वाला खर्च कम होगा और खेती की लागत घटेगी। समय पर हुई बारिश से धान की बढ़वा