धौलपुर: सागरपाड़े के पास से झगड़ा करने व मारपीट के मामले में वांछित 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना पुलिस ने एससीएसटी एक्ट के प्रकरण में कार्रवाई करते हुए वांछित चल रहे 6 आरोपियों को गिरफतार किया है। 5 अगस्त 2024 को सागरपाडे धौलपुर में दो पक्षों में हुये झगडे के प्रकरण में ये सभी आरोपी वांछित चल रहे थे। जहां पुलिस को जुआ की मुखबिरी देने की बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा व मारपीट की घटना हुई थी।