धौलपुर: विभिन्न कॉलोनी में हो रहे जल भराव को लेकर स्थानीय वासियों ने कलेक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन
शहर की आधा दर्जन कॉलोनी के वासियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कॉलोनी वासियों ने प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म को ज्ञापन सौंप कर समस्या के समाधान की मांग की। भाजपा से पार्षद ने बताया है कि वार्ड की शिव नगर, पोखरा हुंडावल नगर चौपड़ा रोड समेत अन्य कॉलोनी में भारी जल भराव की स्थिति बनी हुई है।