धौलपुर: सदर थाना पुलिस ने सदर चौराहे पर पशु क्रूरता के आरोप में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
सदर थाना पुलिस ने सदर चौराहा जीटी रोड पर पशुओं को क्रूरता पूर्वक ठूंस ठूंस कर भरकर ले जाने के मामले शुक्रवार को कार्यवाही की है। इस दौरान पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक जरिए मुखबिर सूचना मिली थी की एक कैन्ट्रा में पशु ठूंस ठूंस कर भरे हुए है। उक्त मुखबिर की सूचना पर सदर पुलिस ने नाकाबंदी कर पशुओं को मुक्त कराया है। मामला दर्ज किया है।