धौलपुर: जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने प्रेस वार्ता में कहा कि बजट में धौलपुर के लिए विशेष प्रावधान
गुरुवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम महाभियान सम्पूर्ण देश में शुरू किया है जिसके चलते अपनी मां के नाम पर लोग बड़े पैमाने पर पौधे रोपकर अभियान में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी हरियालो राजस्थान अभियान का आगाज मरुधरा में किया है।