टाटीझरिया: बंडासिंगा में स्कूल के बरामदे में सो रहे युवक को हाथी ने कुचला, मौत
बंडासिंगा में हाथी के हमले में युवक की मौत, इलाके में दहशत। स्कूल के बरामदे में सो रहे 24 वर्षीय मुकेश गोस्वामी को कुचला। एक सप्ताह में हाथियों ने ली दूसरी जान, स्कूल और कई मकानों को किया क्षतिग्रस्त। बरकट्ठा के बेलकप्पी पंचायत अंतर्गत उ.प्रा. विद्यालय बंडासिंगा में बीते देर रात हाथियों ने जमकर तांडव मचाया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।