टीकमगढ़: जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं फेल, परिजन स्ट्रेचर पर डिब्बे रखकर मरीज को हाथ से ले जाने को मजबूर
टीकमगढ़ जिला अस्पताल से आए दिन लापरवाही के मामले सामने आते रहते हैं। शनिवार शाम करीब 4 बजे जिला अस्पताल के दो वीडियो सामने आए हैं जिसमें व्यवस्था की पोल खुल गई। पहली वीडियो में स्ट्रेचर पर दवाइयों के डिब्बे कर्मचारी ले जाते हुए देखे गए। वही दूसरी वीडियो में एक मरीज को स्ट्रेचर नहीं मिला तो हाथ के सहारे ही मरीज को ले गए।