जतारा: मछली पकड़ने गए व्यक्ति की पत्थर से हत्या, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिगौड़ा थाने में धरना
दिगौड़ा थाना क्षेत्र में मछली पकड़ने के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 27 तारीख को नाले में मछली पकड़ते समय बबलू केवट के सिर पर पत्थर से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल बबलू की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने आरोपी सुभाष यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दिगौड़ा थाने में धरना