मेरठ में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इस वारदात से लगाया जा सकता है।अब चोरों को भगवान के घर का भी खौफ नहीं रहा। मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर में मुख्य किला-परीक्षितगढ़ मार्ग पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। शातिर चोर भगवा गमछा लपेटे एक शातिर चोर बेखौफ होकर मंदिर परिसर में दाखिल हुआ मंदिर में लगे सीसीटीवी। कैमरे को उसी गमछे से ढकने की कोशिश की। चोर ने दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी हजारों रुपये की नगदी उड़ा दी और फरार हो गया #viralinstagram #meerut #viralpost #short #chor
Mawana, Meerut | Sep 8, 2026