Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Accident
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा ड्रोन कैमरे से की गई निगरानी

Khizirsarai, Gaya | Jun 27, 2026

MORE NEWS

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गया जी द्वारा आपातकाल के 51 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल मशाल जुलूस का आयोजन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), गया जी द्वारा देश के लोकतांत्रिक इतिहास के काले अध्याय माने जाने वाले आपातकाल के 51 वर्ष पूर्ण होने के विरोध में आज एक विशाल मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। यह मशाल जुलूस गया स्थित ISKCON मंदिर के मुक्त द्वार से प्रारंभ होकर ए.पी.आर. चौक तक निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं परिषद कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा लोकतंत्र की रक्षा हेतु संघर्ष करने वाले महान लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

इस अवसर पर परिषद के जिला संयोजक विनायक कुमार ने कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय था। उस दौर में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, प्रेस की स्वतंत्रता तथा नागरिक अधिकारों का व्यापक दमन किया गया था। हजारों लोकतंत्र सेनानियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े लोगों को जेलों में बंद कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता एवं संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है। आज की युवा पीढ़ी को आपातकाल के वास्तविक इतिहास से अवगत कराना आवश्यक है, ताकि भविष्य में कोई भी सत्ता लोकतांत्रिक संस्थाओं एवं नागरिक अधिकारों का हनन करने का साहस न कर सके।

वहीं परिषद के महानगर मंत्री आदित्य मिश्रा ने कहा कि आपातकाल केवल एक राजनीतिक घटना नहीं थी, बल्कि यह भारत की लोकतांत्रिक चेतना पर किया गया एक गंभीर प्रहार था। उस समय विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों ने लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए संघर्ष किया था। आज आवश्यकता है कि युवा वर्ग उन संघर्षों को याद रखे तथा राष्ट्रहित एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव सजग रहे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य केवल छात्रहितों की रक्षा करना ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका सुनिश्चित करना भी है।

मशाल जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं राष्ट्रीय चेतना से जुड़े विभिन्न नारों के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया। परिषद कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, राष्ट्रहित एवं छात्रहित के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे तथा आपातकाल जैसे काले अध्याय को कभी भुलाने नहीं देंगे।

इस अवसर पर परिषद के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएँ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा हेतु हुए ऐतिहासिक संघर्ष को स्मरण करना तथा युवा शक्ति को राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों के प्रति जागृत करना था।

इस अवसर पर परिषद के एसडीएफ प्रांत संयोजक सूरज सिंह, प्रांत छात्रा प्रमुख प्रिया सिंह,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन मिश्रा, विभाग संयोजक मैक्स अवस्थी, जिला संयोजक विनायक सिंह, महानगर मंत्री आदित्य मिश्रा,विशाल दास, लक्ष्मीकांत शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकित सागर, अनीस मिश्रा, हरीश सिंह, चंदन शर्मा, हर्ष मिश्रा, निखिल कुमार, नीरज सिंह, राजल , ऋषभ , सौरभ , पंकज , कमलाक्ष्य, राहुल , रिशु सिंह, मयंक शर्मा, शशिकांत सिंह, अभिषेक, वैष्णवी कुमारी, शिवानी सिंह, मानवी , रोशनी।कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गया जी द्वारा आपातकाल के 51 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल मशाल जुलूस का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), गया जी द्वारा देश के लोकतांत्रिक इतिहास के काले अध्याय माने जाने वाले आपातकाल के 51 वर्ष पूर्ण होने के विरोध में आज एक विशाल मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। यह मशाल जुलूस गया स्थित ISKCON मंदिर के मुक्त द्वार से प्रारंभ होकर ए.पी.आर. चौक तक निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं परिषद कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा लोकतंत्र की रक्षा हेतु संघर्ष करने वाले महान लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। इस अवसर पर परिषद के जिला संयोजक विनायक कुमार ने कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय था। उस दौर में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, प्रेस की स्वतंत्रता तथा नागरिक अधिकारों का व्यापक दमन किया गया था। हजारों लोकतंत्र सेनानियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े लोगों को जेलों में बंद कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता एवं संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है। आज की युवा पीढ़ी को आपातकाल के वास्तविक इतिहास से अवगत कराना आवश्यक है, ताकि भविष्य में कोई भी सत्ता लोकतांत्रिक संस्थाओं एवं नागरिक अधिकारों का हनन करने का साहस न कर सके। वहीं परिषद के महानगर मंत्री आदित्य मिश्रा ने कहा कि आपातकाल केवल एक राजनीतिक घटना नहीं थी, बल्कि यह भारत की लोकतांत्रिक चेतना पर किया गया एक गंभीर प्रहार था। उस समय विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों ने लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए संघर्ष किया था। आज आवश्यकता है कि युवा वर्ग उन संघर्षों को याद रखे तथा राष्ट्रहित एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव सजग रहे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य केवल छात्रहितों की रक्षा करना ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका सुनिश्चित करना भी है। मशाल जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं राष्ट्रीय चेतना से जुड़े विभिन्न नारों के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया। परिषद कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, राष्ट्रहित एवं छात्रहित के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे तथा आपातकाल जैसे काले अध्याय को कभी भुलाने नहीं देंगे। इस अवसर पर परिषद के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएँ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा हेतु हुए ऐतिहासिक संघर्ष को स्मरण करना तथा युवा शक्ति को राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों के प्रति जागृत करना था। इस अवसर पर परिषद के एसडीएफ प्रांत संयोजक सूरज सिंह, प्रांत छात्रा प्रमुख प्रिया सिंह,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन मिश्रा, विभाग संयोजक मैक्स अवस्थी, जिला संयोजक विनायक सिंह, महानगर मंत्री आदित्य मिश्रा,विशाल दास, लक्ष्मीकांत शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकित सागर, अनीस मिश्रा, हरीश सिंह, चंदन शर्मा, हर्ष मिश्रा, निखिल कुमार, नीरज सिंह, राजल , ऋषभ , सौरभ , पंकज , कमलाक्ष्य, राहुल , रिशु सिंह, मयंक शर्मा, शशिकांत सिंह, अभिषेक, वैष्णवी कुमारी, शिवानी सिंह, मानवी , रोशनी।कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Khizirsarai, Gaya | Jun 25, 2026

मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा ड्रोन कैमरे से की गई निगरानी - Khizirsarai News