भंडरा: भंडरा में 28 से 30 जून तक चलेगा सघन पल्स पोलियो अभियान, पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक।
"दो बूंद जिंदगी की" अभियान के तहत भंडरा प्रखंड में 28 से 30 जून तक सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान की सफल तैयारी को लेकर मंगलवार दोपहर 2 :30 बजे मॉडल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भंडरा में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा एवं तैयारी बैठक आयोजित की गई।