लखीसराय: सदर प्रखंड में बालगुदर संग्रहालय परिसर में सीएम नीतीश कुमार ने 66 योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन
सदर प्रखंड क्षेत्र के बालगुदर संग्रहालय परिसर गुरुवार की पूर्वाह्न 11:40 पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा को लेकर पहुंचे। प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार के द्वारा लखीसराय वासियों को बड़ी सौगात दी गई। सीएम नीतीश कुमार के द्वारा 20 विभाग के 444.96 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया।