लालगंज: दुर्गन धाम मोड़ के पास चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू भी किया बरामद
थाना लालगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त राकेश सरोज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे ग्राम अगई में पुरानी रंजिश को लेकर राकेश सरोज ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया