जमुई: बरुअट्टा गांव स्थित नवनिर्मित हाईटेक स्कूल में चोरी की कोशिश, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Jamui, Jamui | May 25, 2026 सदर प्रखंड के बरुअट्टा गांव स्थित नवनिर्मित प्लस टू उच्च विद्यालय में रविवार रात 11 के करीब चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने विद्यालय परिसर के पीछे से खिड़की और रेलिंग तोड़कर प्रधानाध्यापक कक्ष में घुसने का प्रयास किया। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया।