मध्य प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल ने शनिवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि 15 मार्च से रीवा से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। इस नई उड़ान से विंध्य क्षेत्र के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि वर्तमान में रीवा से रायपुर के लिए कोई सीधी र