पटियाली: कादरगंज पुल के पास भीषण सड़क हादसा, एक के बाद एक वाहन भिड़े; आठ लोग घायल, तीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया
कासगंज। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में बुधवार रात कादरगंज पुल के पास ट्रैक्टर-बुग्गी को पीछे से एक्सयूवी कार की टक्कर लगने के बाद आर्टिगा कार और बाइक भी आपस में भिड़ गए। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को गंजडुंडवारा व पटियाली सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।