विदिशा नगर: शिवसेना कार्यालय में छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुरुवार दोपहर 1 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती के अवसर पर शिवसेना कार्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिवसैनिकों ने एकत्रित होकर शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में शिवसेना जिला प्रमुख राहुल जोशी, संभाग उपाध्यक्ष गजेंद्र कुशवाहा, मौजूद रहे।