टीकमगढ़: प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए पट्टे वितरित किए, उत्सव भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
टीकमगढ़ शहर के उत्सव भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण को लोगों ने सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से स्वामित्व योजना के तहत चयनित हितग्राहियों को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भूमि स्वामी के पट्टे वितरित किए।