टीकमगढ़: टीकमगढ़ झांसी हाईवे पर घने कोहरे के कारण पेड़ से टकराई कार, शादी समारोह से लौट रहे थे कार सवार लोग
टीकमगढ़ झांसी हाईवे रोड पर शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण एक कार पेड़ से टकरा गई। कार झांसी हाईवे पर जबलपुर से एक शादी समारोह से लौट रही थी। इस दौरान यात्रियों की कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। कार में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। सूचना मिलती हंड्रेड डायल पुलिस मौके पर पहुंची।