टीकमगढ़: कृषि महाविद्यालय में भारतीय रिजर्व बैंक ने आयोजित किया वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, कलेक्टर रहे मौजूद
टीकमगढ़ कृषि महाविद्यालय में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा क्षेत्र स्तरीय वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर अवधेश शर्मा, भारतीय रिजर्व बैंक के महाप्रबंधक हेमंत सोनी मौजूद रहे। कार्यक्रम में वित्तीय उत्पादों और सेवाओं के उपयोग में सुधार लाने और वित्तीय साक्षरता के विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूक किया गया।