राजनांदगांव: शहर के 18 एकड़ स्थित एसएलआरएम सेंटर का नगर निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण
नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने राजनांदगांव शहर के 18 एकड़ में स्थित एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण कर कचरा पृथक्करण की जानकारी लेकर केंद्र में साफ सफाई तथा अन्य व्यवस्था सुचारू रूप से होने पर प्रसन्नता व्यक्त की,उन्होंने स्वच्छता दीदीयों से कहा कि घर में ही कचरा पृथककरण को लोगों को समझाईश देवे व सत प्रतिशत यूजर चार्ज वसूली करें,साथ ही अन्य दिशा निर्देश दिए गए।