नागौर: जोधियासी गांव में महाराजा सूरजमल की मूर्ति लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, मौके पर पुलिस का भारी जाब्ता तैनात
Nagaur, Nagaur | Dec 14, 2024 नागौर जिले के जोधियासी गांव में महाराजा सूरजमल की मूर्ति लगाने को लेकर आज शनिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। वहीं एक पक्ष द्वारा जोधियासी गांव के मुख्य बस स्टैंड सर्कल पर महाराजा सूरजमल की मूर्ति लगवाई जा रही थी तो दूसरे पक्ष ने मूर्ति लगाने को लेकर आपत्ति जताई। वहीं विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस का भारी जाब्ता मौके पर पहुंचा ।